कर चोरी के मामले में जेल जाने से बचे बार्सिलोना के फुटबॉलर मासचेरनो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2016 12:43 PM
बार्सिलोना : बार्सिलोना और अर्जेंटीना के फुटबालर जेवियर मासचेरनो ने 15 लाख यूरो की कर चोरी के लिए जज के सामने एक साल की निलंबित सजा और 816,000 यूरो के जुर्माना स्वीकार कर लिया है. लिवरपूल के पूर्व मिडफील्डर के वकील और सरकारी वकील के बीच दिसंबर में इस पर सहमति बन गयी थी. इस […]
बार्सिलोना : बार्सिलोना और अर्जेंटीना के फुटबालर जेवियर मासचेरनो ने 15 लाख यूरो की कर चोरी के लिए जज के सामने एक साल की निलंबित सजा और 816,000 यूरो के जुर्माना स्वीकार कर लिया है. लिवरपूल के पूर्व मिडफील्डर के वकील और सरकारी वकील के बीच दिसंबर में इस पर सहमति बन गयी थी. इस मामले को औपचारिक तौर पर सुनवाई के लिए लाया गया और कार्रवाई केवल दस मिनट तक चली.
यदि दोषी पाये जाने वाले पक्ष को पहले दोषी करार नहीं दिया गया हो तो स्पेन में दो साल से कम की सजा अमूमन निलंबित होती है. सरकारी वकील ने आरोप लगाया कि मासचेरनो ने 2011 से 2013 के बीच हुई कमाई में से 15 लाख यूरो की कमाई घोषित नहीं की थी. मासचेरनो ने अक्तूबर में कर चोरी की बात स्वीकार की थी और संबंधित विभाग में लगभग 17 लाख 50 हजार यूरो जमा कराये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










