टेनिस खिलाडियों ने मैच फिक्सरों के नामों के खुलासे की मांग की

मेलबर्न : दुनिया भर के खिलाडियों, कमेंटेटरों और टेनिस प्रेमियों ने टेनिस में मैच फिक्सिंग में शामिल लोगों के नामों के खुलासे की मांग की है और एक पूर्व खिलाड़ी ने तो कहा है कि यह विश्व टेनिस के लिये खतरे की घंटी है. अठारह बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन मार्तिना नवरातिलोवा ने ट्वीट किया ,‘‘ […]
मेलबर्न : दुनिया भर के खिलाडियों, कमेंटेटरों और टेनिस प्रेमियों ने टेनिस में मैच फिक्सिंग में शामिल लोगों के नामों के खुलासे की मांग की है और एक पूर्व खिलाड़ी ने तो कहा है कि यह विश्व टेनिस के लिये खतरे की घंटी है.
अठारह बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन मार्तिना नवरातिलोवा ने ट्वीट किया ,‘‘ हमें तथ्यों की जानकारी चाहिये, अटकलबाजी नहीं.” दो महिला ग्रैंडस्लैम युगल और दो ओलंपिक स्वर्ण जीत चुकी मेरी जो फर्नांडिज ने कहा ,‘‘ इससे हमारे खेल पर काला साया पड़ा है. हमें जानना है कि वे खिलाड़ी कौन हैं.”
सबसे पहले रोजर फेडरर ने नामों के खुलासे की मांग करते हुए कहा था ,‘‘ मैं नाम जानना चाहता हूं. क्या वह खिलाड़ी था या सहयोगी स्टाफ. युगल खिलाड़ी या एकल खिलाड़ी. कौन सा ग्रैंडस्लैम.” पूर्व फ्रेंच ओपन युगल चैंपियन पैट्रिक मैकेनरो ने कहा ,‘‘ असली नाम सामने आने चाहिये.” मैकेनरो ने कहा ,‘‘ जहां आग होती है, वहीं धुंआ उठता है. यह विश्व टेनिस के लिये खतरे की घंटी है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










