HIL : उप्र विजार्ड्स ने कलिंगा लांसर्स को 8-6 से हराया

भुवनेश्वर : उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने मैदानी गोल के नये नियमों के साथ शुरु हुए चौथे हाकी इंडिया लीग के शुरुआती मैच में आज यहां कलिंगा लांसर्स को एक रोमांचक मुकाबले में 8-6 से हराया. टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में जमकर गोल बरसे. इनमें सात मैदानी गोल शामिल हैं. दर्शकों के लिये अधिक रोमांचक बनाने […]
भुवनेश्वर : उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने मैदानी गोल के नये नियमों के साथ शुरु हुए चौथे हाकी इंडिया लीग के शुरुआती मैच में आज यहां कलिंगा लांसर्स को एक रोमांचक मुकाबले में 8-6 से हराया. टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में जमकर गोल बरसे. इनमें सात मैदानी गोल शामिल हैं.
दर्शकों के लिये अधिक रोमांचक बनाने के लिये आयोजकों ने एक मैदानी गोल को दो गोल के बराबर कर दिया है. पेनल्टी कार्नर से होने वाला गोल एक ही माना जाएगा. आज सभी मैदानी गोल हुए और दर्शक टूर्नामेंट की इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकते थे. पहले क्वार्टर की समाप्ति के बाद विजार्ड्स 4-2 से आगे थे लेकिन लांसर्स ने शानदार वापसी करके आखिरी मिनट तक 6-4 की बढत बनाये रखी.
जब लग रहा था कि घरेलू टीम मैच जीतने में सफल रहेगी तभी विजार्ड्स ने आखिरी मिनट में दो मैदानी गोल ठोक दिये. विजार्ड्स की तरफ से वाउटर जोली (नौवें), केनिथ बैन (14वें), एडवर्ड ओकेनडेन (60वें) और आकाशदीप सिंह (60वें मिनट) ने गोल किये.
लांसर्स के लिये प्रदीप मोर (15वें) तथा ग्लेन टर्नर (29वें और 37वें मिनट) ने गोल दागे. अंतिम हूटर बजने से तीन मिनट पहले विजार्ड्स के कप्तान वी आर रघुनाथ पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करने में नाकाम रहे. कप्तान की गलती के बाद लग रहा था कि विजार्ड्स को हार का सामना करना पडेगा लेकिन उसकी टीम ने बेहतरीन वापसी करके जीत से शुरुआत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










