भारतीय पहलवानों ने डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रतियोगिता में छोड़ा प्रभाव

Published at :15 Jan 2016 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय पहलवानों ने डब्ल्यूडब्ल्यूई प्रतियोगिता में छोड़ा प्रभाव

नयी दिल्ली : दर्शक भले ही बिग शो और रोमन रीगन्स के बीच मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन भारतीय पहलवानों ने भी यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में डब्ल्यूडब्ल्यूई लाइव कार्यक्रम में अपना प्रभाव छोड़ा. भारतीय पहलवानों ने जैसे ही रिंग में प्रवेश किया दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. किशन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दर्शक भले ही बिग शो और रोमन रीगन्स के बीच मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन भारतीय पहलवानों ने भी यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में डब्ल्यूडब्ल्यूई लाइव कार्यक्रम में अपना प्रभाव छोड़ा. भारतीय पहलवानों ने जैसे ही रिंग में प्रवेश किया दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. किशन रफ्तार यानि लवप्रीत सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी जैसन जोर्डन को हराया जिसके बाद सतेंदर (जीत रामा) ने चाड गाबले को पराजित किया.

उन्होंने इन जीत से साबित किया वे यहां केवल नंबर बढ़ाने के लिये नहीं आये हैं. दर्शक काफी उत्साहित दिखे जबकि उनके पसंदीदा जान सीना कंधे में चोट के कारण इसमें नहीं आ पाये. भारत में 13 साल बाद यह प्रतियोगिता हो रही है. मुकाबलों के दौरान ‘द ग्रेट खली’ के नाम की आवाज गूंजती रही क्योंकि दर्शकों को रिंग में उनकी अनुपस्थिति खल रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola