राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए पंजाब बैडमिंटन टीम का चयन

Published at :10 Dec 2013 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए पंजाब बैडमिंटन टीम का चयन

जालंधर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए महिला और पुरुष वर्गों में पंजाब टीम का चयन कर लिया गया है. इस चैंपियनशिप के लिए दोनो वर्गों में चुने गए आठ खिलाडियों में से छह जालंधर के हैं. पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव राजिंदर कल्शी ने आज यहां बयान जारी कर […]

विज्ञापन

जालंधर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए महिला और पुरुष वर्गों में पंजाब टीम का चयन कर लिया गया है. इस चैंपियनशिप के लिए दोनो वर्गों में चुने गए आठ खिलाडियों में से छह जालंधर के हैं.

पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव राजिंदर कल्शी ने आज यहां बयान जारी कर बताया कि नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए महिला और पुरुष वर्ग के पंजाब टीमों का चयन कर लिया गया है.

ये खिलाडी इस टूर्नामेंट में पंजाब टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्होंने बताया कि 16 से 23 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए हरजिंदर सिंह और वरुण कुमार को क्रमश: टीम का प्रबंधक तथा प्रशिक्षक के तौर पर चुना गया है. बयान के अनुसार इसमें सबसे खास बात यह है कि दोनों वगो’ में चार चार खिलाडियों का चयन किया गया है. महिला वर्ग की सभी चार खिलाडी तथा पुरुष वर्ग के दो खिलाडी जालंधर के हैं. पुरुष वर्ग में बाकी दो खिलाडी पटियाला और लुधियाना के हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola