मैक्सिको : बस हादसे में 16 फुटबॉल खिलाडियों की मौत, 10 घायल

कोटजोकलकोस : मैक्सिको के पूर्वी हिस्से में गैर पेशेवर फुटबॉल खिलाडियों और प्रशंसकों लेकर जा रही एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी वेराक्रूज प्रांत के एटोयाक में एक इस हादसे में अन्य 10 लोग घायल हो गए. प्रांत सरकार […]
कोटजोकलकोस : मैक्सिको के पूर्वी हिस्से में गैर पेशेवर फुटबॉल खिलाडियों और प्रशंसकों लेकर जा रही एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी.
अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी वेराक्रूज प्रांत के एटोयाक में एक इस हादसे में अन्य 10 लोग घायल हो गए. प्रांत सरकार ने एक बयान में कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि बस तेज रफ्तार में थी तथा ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा एवं बस ने सुरक्षा के लिए बना बेरियर तोड़ दिया. बयान के अनुसार बस एटोयाक नदी में गिर गयी. सोलह यात्रियों के शव और 10 घायल यात्री मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




