हॉकी लीग 2016 में दिखेंगे कई युवा खिलाडी़

नयी दिल्ली : देश के विभिन्न हिस्सों में 18 जनवरी से 21 फरवरी तक होने वाली चौथी हॉकी इंडिया लीग में कई दिग्गज खिलाडियों के अलावा बडी़ संख्या में युवा प्रतिभाशाली खिलाडी़ भी शिरकत करेंगे. इन युवा खिलाडियों में 17 वर्षीय डिफेंडर दिपसान टिर्की भी हैं जो भारतीय जूनियर टीम के उप कप्तान हैं. संभावना […]
नयी दिल्ली : देश के विभिन्न हिस्सों में 18 जनवरी से 21 फरवरी तक होने वाली चौथी हॉकी इंडिया लीग में कई दिग्गज खिलाडियों के अलावा बडी़ संख्या में युवा प्रतिभाशाली खिलाडी़ भी शिरकत करेंगे. इन युवा खिलाडियों में 17 वर्षीय डिफेंडर दिपसान टिर्की भी हैं जो भारतीय जूनियर टीम के उप कप्तान हैं.
संभावना है कि वह लीग का अपना शुरुआती मैच उत्तर प्रदेश विजार्ड्स के खिलाफ खेलेंगे. इसी तरह से दबंग मुंबई का 20 वर्षीय ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह हैं. पंजाब का रहने वाले हरमनप्रीत लगातार दूसरे साल मुंबई की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इक्कीस वर्षीय अरमान कुरैशी और वरुण कुमार जेपी पंजाब वारियर्स की तरफ से खेलेंगे. भारतीय जूनियर टीम के कप्तान 20 वर्षीय हरजीत सिंह दिल्ली वेवराइडर्स की टीम में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










