फीफा अध्यक्ष पद की दौड़ से हटे प्लातिनी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पेरिस : यूएफा के निलंबित अध्यक्ष माइकल प्लातिनी फीफा अध्यक्ष पद की दौड से हट गये हैं और उन्होंने कहा कि वह इसके बजाय अपने नाम को पाक साफ करार देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. प्लातिनी ने सेप ब्लाटर के स्थान पर नये अध्यक्ष के लिये 26 जनवरी की समयसीमा तक नामांकन के […]
विज्ञापन
पेरिस : यूएफा के निलंबित अध्यक्ष माइकल प्लातिनी फीफा अध्यक्ष पद की दौड से हट गये हैं और उन्होंने कहा कि वह इसके बजाय अपने नाम को पाक साफ करार देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. प्लातिनी ने सेप ब्लाटर के स्थान पर नये अध्यक्ष के लिये 26 जनवरी की समयसीमा तक नामांकन के संदर्भ में कल ‘एल इक्विप’ से कहा, ‘‘मैं फीफा अध्यक्ष पद की दौड़ में खुद को शामिल नहीं करुंगा.
मैं अपनी उम्मीद्वारी वापस ले रहा हूं. मेरे पास मतदाताओं के पास जाने, लोगों से मिलने और अन्य उम्मीद्वारों से चर्चा करने का समय नहीं है. ” उन्होंने कहा, ‘‘अध्यक्ष पद की दौड़ से हटकर मैं खुद का बचाव करने के लिये अपना समय समर्पित कर रहा हूं. ”
प्लातिनी और ब्लाटर को फीफा आचार समिति ने 1999 और 2002 के काम के लिये 2011 में प्लातिनी को किये गये 20 लाख स्विस फ्रैंक के भुगतान के मामले में आठ साल के निलंबित कर रखा है. नये फीफा अध्यक्ष की घोषणा 26 फरवरी को की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










