ePaper

फाइनल में हारी दीपिका, लक्ष्मीरानी का स्‍वर्ण पर कब्‍जा

Updated at : 04 Jan 2016 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनल में हारी दीपिका, लक्ष्मीरानी का स्‍वर्ण पर कब्‍जा

शिलांग : खिताब की प्रबल दावेदार दीपिका कुमारी को आज यहां तीरंदाजी के राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट के सीनियर महिला रिकर्व फाइनल में लक्ष्मीरानी मांझी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा. झारखंड की दीपिका ने पहला सेट जीता लेकिन आरएसपीबी की लक्ष्मीरानी ने दूसरा, तीसरा और पांचवां सेट जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. चौथा […]

विज्ञापन

शिलांग : खिताब की प्रबल दावेदार दीपिका कुमारी को आज यहां तीरंदाजी के राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट के सीनियर महिला रिकर्व फाइनल में लक्ष्मीरानी मांझी के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा. झारखंड की दीपिका ने पहला सेट जीता लेकिन आरएसपीबी की लक्ष्मीरानी ने दूसरा, तीसरा और पांचवां सेट जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. चौथा सेट टाई रहा.

पुरुष वर्ग में पीएसपीबी के अतनु दास ने फाइनल में मंगल सिंह चंपिया को हराया. इस बीच राजस्थान के रजत चौहान ने सीनियर पुरुष कंपाउंड वर्ग का स्वर्ण पदक जीता. दिल्ली के अभिषेक वर्मा दूसरे जबकि राजस्थान के सर्वेश परीर तीसरे स्थान पर रहे. इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में राजस्थान की स्वाति दुधवाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया. पंजाब की तृषा देब को रजत जबकि मणिपुर की पी लिली चानू को कांस्य पदक मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola