सेतुरमन ने हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट जीता

Published at :04 Dec 2013 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
सेतुरमन ने हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट जीता

हैदराबाद : चेन्नई के ग्रैंडमास्टर एसपी सेतुरमन ने कल यहां 11वें और अंतिम दौर में जाजिर्या के ग्रैंडमास्टर मेराब गागुनाशविली के खिलाफ ड्रा खेलकर दूसरे हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के प्रीमियर वर्ग का खिताब जीत लिया. सेतुरमन ने संभावित 11 में से 8.5 अंक जुटाए और रुस के शीर्ष वरीय इवान पोपोव के साथ […]

विज्ञापन

हैदराबाद : चेन्नई के ग्रैंडमास्टर एसपी सेतुरमन ने कल यहां 11वें और अंतिम दौर में जाजिर्या के ग्रैंडमास्टर मेराब गागुनाशविली के खिलाफ ड्रा खेलकर दूसरे हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के प्रीमियर वर्ग का खिताब जीत लिया.

सेतुरमन ने संभावित 11 में से 8.5 अंक जुटाए और रुस के शीर्ष वरीय इवान पोपोव के साथ संयुक्त रुप से शीर्ष पर रहे. पोपोव ने जाजिर्या के ग्रैंडमास्टर लेवान पांतसुलाइया को हराया.सेतुरमन ने हालांकि बेहतर बुकोल्ज टाईब्रेकर स्कोर के कारण पोपोव को पछाड़कर खिताब जीत लिया. पोपोव का उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola