मनु,सुमित फिर विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर पहुंचे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मैक्सिको ओपन में अपना पहला ग्रां प्री खिताब जीतने वाली भारत की पुरुष युगल जोड़ी मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी विश्व बैडमिंटन महासंघ की ताजा विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर पहुंच गये हैं. इस तरह से उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है. साइना नेहवाल […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मैक्सिको ओपन में अपना पहला ग्रां प्री खिताब जीतने वाली भारत की पुरुष युगल जोड़ी मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी विश्व बैडमिंटन महासंघ की ताजा विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर पहुंच गये हैं. इस तरह से उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है.
साइना नेहवाल और पी वी सिंधु जहां महिला एकल में पहले की तरह क्रमश: विश्व में दूसरे और 12वें नंबर पर बनी हुई हैं वही पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत (नौवें), पारुपल्ली कश्यप (15वें) और एच एस प्रणय (20वें) की भी पिछली रैंकिंग बरकरार है. पिछले सप्ताहांत मैक्सिको ओपन के फाइनल में थाईलैंड के बोडिन इसारा और निपितफोन पुआंगपुआपेच को हराने वाले मनु और सुमित ने इससे पहले अगस्त में विश्व में 17वीं रैंकिंग हासिल की थी.
अन्य भारतीय खिलाडियों में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा महिला युगल में एक पायदान नीचे 14वें स्थान पर खिसक गयी हैं जबकि मैक्सिको में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले अजय जयराम पुरुष एकल में एक पायदान उपर 21वें स्थान पर पहुंच गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










