पीबीएल में अवध वारियर्स के कोच होंगे अनूप श्रीधर

Published at :23 Dec 2015 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
पीबीएल में अवध वारियर्स के कोच होंगे अनूप श्रीधर

नयी दिल्ली : पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनूप श्रीधर दो जनवरी से शुरु हो रही प्रीमियर बैडमिंटन लीग में लखनऊ की टीम अवध वारियर्स के कोच होंगे. थामस कप 2007 टीम के कप्तान रहे श्रीधर लखनऊ टीम की कोचिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं जिसमें दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल भी है. श्रीधर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनूप श्रीधर दो जनवरी से शुरु हो रही प्रीमियर बैडमिंटन लीग में लखनऊ की टीम अवध वारियर्स के कोच होंगे. थामस कप 2007 टीम के कप्तान रहे श्रीधर लखनऊ टीम की कोचिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं जिसमें दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल भी है.

श्रीधर ने कहा ,‘‘ मैं अवध वारियर्स का हिस्सा बनकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. साइना नेहवाल और अन्य खिलाडियों को कोचिंग देने का मुझे इंतजार है.” उन्होंने कहा ,‘‘ बतौर कोच यह मेरा पहला टूर्नामेंट होगा और मैं काफी रोमांचित हूं. एक अंतरराष्ट्रीय कोच के रुप में खुद को साबित करने के लिये यह सुनहरा मंच होगा.’

राष्ट्रमंडल खेल 2006 में मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य जीतने वाले श्रीधर 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग में पुणे पिस्टंस के लिये खेले थे. इस मौके पर अवध वारियर्स के निदेशक अभिजीत सरकार ने कहा ,‘‘ अनूप एक बेहतरीन खिलाड़ी रहा है. उसे कोच के रुप में नियुक्त करने का फैसला आसान था क्योंकि हमें उसकी तरह बहुमुखी प्रतिभा का धनी कोच चाहिये था. उम्मीद है कि उसका अनुभव काफी काम आयेगा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola