हॉकी लीग के प्रायोजन के लिये 15 करोड़ देगा सीआईएल

Published at :16 Dec 2015 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी लीग के प्रायोजन के लिये 15 करोड़ देगा सीआईएल

कोलकाता : कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के बोर्ड ने हाकी इंडिया लीग के 2016 के सत्र के प्रायोजन के लिये 14 करोड़ 73 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की है. सीआईएल निदेशक (एचआर) आर मोहन दास ने कहा, ‘‘इस धनराशि में 13 करोड़ रुपये की प्रायोजन राशि के अलावा प्रत्येक मैच के कोल इंडिया मैच […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के बोर्ड ने हाकी इंडिया लीग के 2016 के सत्र के प्रायोजन के लिये 14 करोड़ 73 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की है. सीआईएल निदेशक (एचआर) आर मोहन दास ने कहा, ‘‘इस धनराशि में 13 करोड़ रुपये की प्रायोजन राशि के अलावा प्रत्येक मैच के कोल इंडिया मैच का सर्वश्रेष्ठ गोल, सत्र का सबसे उपयोगी खिलाड़ी के लिये नकद पुरस्कार और अन्य खर्चे भी शामिल हैं. ”

इस संबंध में कोल इंडिया और हाकी लीग के बीच यहां समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये गये. इस टूर्नामेंट को कोल इंडिया हाकी इंडिया लीग के नाम से जाना जाएगा. टूर्नामेंट अगले साल 16 जनवरी से 21 फरवरी तक खेला जाएगा. इस दौरान छह फ्रेंचाइजी टीमें देश के छह शहरों में कुल 34 मैच खेलेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola