एसएससीबी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी पदक तालिका में शीर्ष पर

Published at :26 Nov 2013 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
एसएससीबी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी पदक तालिका में शीर्ष पर

कोकराझाड़ (असम) : सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) आज यहां 36वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में पांच स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर तालिका में शीर्ष पर चल रहा है.पंजाब तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक से दूसरे जबकि मेजबान असम दो स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य पदक से तीसरे स्थान पर […]

विज्ञापन

कोकराझाड़ (असम) : सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) आज यहां 36वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में पांच स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर तालिका में शीर्ष पर चल रहा है.पंजाब तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक से दूसरे जबकि मेजबान असम दो स्वर्ण, सात रजत और दो कांस्य पदक से तीसरे स्थान पर है.

स्वर्ण पदक विजेताओं में एसएससीबी के राज गोविंद स्वांसी ने लड़कों की रिकर्व स्पर्धा में 90 मी, 70 मी और 30 मी में सर्वाधिक तीन पदक जीते हैं.

लड़कों के वर्ग के अन्य स्वर्ण पदक विजेताओं में उत्तर प्रदेश के अभिषेक सिंह, पंजाब के मोहित, ओड़िशा के रंजीत नायक और एसएससीबी के चौधरी जिग्ना शामिल हैं.

बालिकाओं के वर्ग में असम की गाहेला बोरो और केरल की मनीषा एमबी ने स्वर्ण पदक हासिल किये. चार दिवसीय टूर्नामेंट कल समाप्त होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola