एंडी मरे को बंदूक दिखाने पर चार गिरफ्तार

Published at :09 Nov 2013 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
एंडी मरे को बंदूक दिखाने पर चार गिरफ्तार

लंदन : ब्रिटिश पुलिस ने कहा है कि उसने स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे को बंदूक दिखाने के संदेह में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.मीडिया रिपोर्ट में हालांकि कहा गया है कि वे प्रशंसक थे और उनके पास डराने के लिए टेनिस रैकेट के अलावा कुछ नहीं था. स्काटलैंड यार्ड ने बयान में कहा […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटिश पुलिस ने कहा है कि उसने स्टार टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे को बंदूक दिखाने के संदेह में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.मीडिया रिपोर्ट में हालांकि कहा गया है कि वे प्रशंसक थे और उनके पास डराने के लिए टेनिस रैकेट के अलावा कुछ नहीं था.

स्काटलैंड यार्ड ने बयान में कहा कि संदिग्धों की कार को रोककर तलाशी ली गई और उसमें कोई हथियार नहीं मिला. बयान में साथ ही कहा गया कि आगे की जांच लंबित रहने तक उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है. सन समाचार पत्र के मुताबिक लंदन में बुधवार को एक कार्यक्रम के बाद एक आदमी ने मरे की खड़ी हुई कार का शीशा खटखटाया. यह आदमी रैकेट पर मरे का इस्ताक्षर लेना चाहता था.

विंबलडन चैम्पियन मरे इसके बाद अपनी गाड़ी लेकर चले गए लेकिन उस व्यक्ति ने उनका पीछा किया. इस दौरान वहां खड़े लोगों में से किसी ने पुलिस को फोन किया और कहा कि पीछा कर रहे व्यक्तियों में से एक के पास हथियार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola