साइना बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में सातवें स्थान पर खिसकी

Published at :31 Oct 2013 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
साइना बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में सातवें स्थान पर खिसकी

नयी दिल्ली : फ्रेंच ओपन सुपर सीरिज से दूसरे दौर में बाहर हुई साइना नेहवाल ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में एक पायदान और खिसककर सातवें स्थान पर आ गई. डेनमार्क ओपन में अपना खिताब बरकरार रखने से चूकी ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना पिछले सप्ताह छठे स्थान पर थी. पेरिस में पिछले सप्ताह साइना दूसरे दौर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फ्रेंच ओपन सुपर सीरिज से दूसरे दौर में बाहर हुई साइना नेहवाल ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में एक पायदान और खिसककर सातवें स्थान पर आ गई. डेनमार्क ओपन में अपना खिताब बरकरार रखने से चूकी ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना पिछले सप्ताह छठे स्थान पर थी. पेरिस में पिछले सप्ताह साइना दूसरे दौर में कोरिया की यिओन जू बाए से हार गई थी. इस सत्र में एक भी खिताब नहीं जीत सकी साइना के 62010 अंक है.

वह सुपर सीरिज रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है जिसके आधार पर साल के आखिर में बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरिज फाइनल का लाइन अप तय होगा. पी वी सिंधू एक पायदान चढकर 10वें स्थान पर आ गई जबकि पुरुष एकल में पी कश्यप एक पायदान खिसककर 12वें स्थान पर आ गए. आरएमवी गुरुसाइदत्त दो पायदान चढकर शीर्ष 20 में पहुंच गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola