सहारा फोर्स इंडिया ने हैशटैग लगाकर तेंदुलकर को किया सलाम

Published at :25 Oct 2013 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
सहारा फोर्स इंडिया ने हैशटैग लगाकर तेंदुलकर को किया सलाम

ग्रेटर नोएडा : अगले महीने क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे महान बल्लेबाज सचिन तेंदलकर को सलाम करते इंडियन ग्रां प्री में सहारा फोर्स इंडिया ने अपनी कारों पर मास्टर ब्लास्टर हैशटैग लगाया है. तेंदुलकर अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में अपना 200वां और आखिरी टेस्ट खेलकर क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे हैं. […]

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : अगले महीने क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे महान बल्लेबाज सचिन तेंदलकर को सलाम करते इंडियन ग्रां प्री में सहारा फोर्स इंडिया ने अपनी कारों पर मास्टर ब्लास्टर हैशटैग लगाया है.

तेंदुलकर अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में अपना 200वां और आखिरी टेस्ट खेलकर क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे हैं. फार्मूला वन के शौकीन तेंदुलकर टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिये 27 अक्तूबर से हरियाणा के लाहली में मुंबई के लिये रणजी मैच खेलेंगे.

फोर्स इंडिया की कार के सामने वाले हिस्से पर हैशटैग के साथ मास्टर ब्लास्टर लिखा है. फार्मूला वन के शौकीन तेंदुलकर को इससे पहले सात बार के चैम्पियन माइकल शूमाकर फेरारी कार भी तोहफे में दे चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola