विश्व मुक्केबाजी: शिव और मनोज क्वार्टर फाइनल में हारे, सतीश बाहर

Published at :23 Oct 2013 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व मुक्केबाजी: शिव और मनोज क्वार्टर फाइनल में हारे, सतीश बाहर

अलमाटी (कजाखस्तान): भारतीय मुक्केबाजों के लिए विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल का पहला सत्र निराशाजनक रहा जब एशियाई चैम्पियन शिव थापा (56 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार (64 किग्रा) अपने मुकाबले हार गए जबकि सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) को मेडिकल रुप से अनफिट करार दिया गया. चौथे वरीय […]

विज्ञापन

अलमाटी (कजाखस्तान): भारतीय मुक्केबाजों के लिए विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल का पहला सत्र निराशाजनक रहा जब एशियाई चैम्पियन शिव थापा (56 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार (64 किग्रा) अपने मुकाबले हार गए जबकि सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) को मेडिकल रुप से अनफिट करार दिया गया. चौथे वरीय शिव को अजरबैजान के जाविद चालाबियेव के हाथों 0.3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जबकि छठे वरीय मनोज को क्यूबा के यासनीर लोपेज ने इसी अंतर से हराया.

दूसरी तरफ सतीश को कल प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान दायीं आंख के उपर कट लग गया था जिसके कारण वह आज के मुकाबले से बाहर हो गए और लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता और स्थानीय खिलाड़ी इवान दाइच्को ने वाकओवर मिलने के कारण सेमीफाइनल में प्रवेश किया किया.शिव ने भारतीय मुक्केबाजों में सबसे पहले रिंग में कदम रखा. उन्होंने अच्छी शुरुआत की लेकिन चालाबियेव ने आक्रामक मुक्केबाजी का नजारा पेश करते हुए 30.28 से जीत दर्ज की.अजरबैजान के मुक्केबाज को इस दौरान उनकी रणनीति के लिए आगाह भी किया गया लेकिन चालाबियेव ने सतर्कता बरतते हुए भारतीय मुक्केबाज को पछाड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola