प्रणीत, आनंद और श्रीकांत ने मुख्य ड्रा के लिये क्वालीफाई किया

पेरिस: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों बी साइ प्रणीत, आनंद पवार और के श्रीकांत ने फ्रेंच सुपर सीरिज के मुख्य ड्रा में प्रवेश कर लिया. क्वालीफायर में चौथी वरीयता प्राप्त प्रणीत ने फिनलैंड के विले लांग को पहले दौर में 21-14, 21-15 से हराया. इसके बाद दूसरे दौर में लुकास कोर्वी को 21-12,-15 से मात दी. आनंद […]
पेरिस: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों बी साइ प्रणीत, आनंद पवार और के श्रीकांत ने फ्रेंच सुपर सीरिज के मुख्य ड्रा में प्रवेश कर लिया.
क्वालीफायर में चौथी वरीयता प्राप्त प्रणीत ने फिनलैंड के विले लांग को पहले दौर में 21-14, 21-15 से हराया. इसके बाद दूसरे दौर में लुकास कोर्वी को 21-12,-15 से मात दी. आनंद पवार ने पहले मैच में ब्राइस लीवरडेज को 21-17, 23-21 से शिकस्त दी. इसके बाद डेनमार्क के जोकिम पेर्सन को 16-21, 21-11, 21-19 से हराया. श्रीकांत ने स्काट इवांस को 21-19, 21-15 से हराया. इसके बाद हमवतन सौरभ वर्मा को 18-21 , 21-18, 21-11 से मात दी.
सौरभ ने मथियू लो यिंग को पहले दौर में 21-8, 21-12 से हराया था.भारत के एच एस प्रणय पहले दौर में कोवरी से 21-13, 18-21, 14 . 21 से हार गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










