सानिया-हिंगिस की जोड़ी चाइना ओपन के फाइनल में

बीजिंग : भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी युगल जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस सत्र का आठवां युगल खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर पहुंची जब इस जोड़ी ने आज यहां चीन ओपन के महिला युगल के फाइनल में जगह बनाई. भारत और स्विट्जरलैंड की शीर्ष वरीय जोड़ी ने चेन लियांग […]
बीजिंग : भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी युगल जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस सत्र का आठवां युगल खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर पहुंची जब इस जोड़ी ने आज यहां चीन ओपन के महिला युगल के फाइनल में जगह बनाई.
भारत और स्विट्जरलैंड की शीर्ष वरीय जोड़ी ने चेन लियांग और यफान वैंग की चीन की वाइल्ड कार्ड धारक जोड़ी को सेमीफाइनल में एक घंटे और छह मिनट में 6-2, 6-3 से हराया. छले हफ्ते वुहान में खिताब जीतने वाली सानिया और हिंगिस को चीन की स्थानीय जोड़ी को हराने में कोई परेशानी नहीं हुई. शीर्ष वरीय जोड़ी ने पहले सेट में चार जबकि दूसरे सेट में एक बार विरोधी जोड़ी की सर्विस तोड़ी.
भारत और स्विट्जरलैंड की इस जोड़ी को अब फाइनल ऑस्ट्रेलिया की कैसी डेलेक्वा और कजाखस्तान की यारोस्लाव श्वेदोवा तथा हाओ चिंग चान और युंग जान चान की चीनी ताइपे की जोड़ी के विजेता से भिड़ना होगा.
सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने इस साल मार्च में खेलना शुरु किया था और तब से यह जोड़ी अब तक सात युगल खिताब जीत चुकी है जिसमें विंबलडन और अमेरिकी ओपन के रुप में दो ग्रैंडस्लैम के अलावा इंडियन वेल्स, मियामी, चार्ल्सटन, ग्वांग्झू और वुहान में डब्ल्यूटीए खिताब शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










