भारत ने दूसरे हाकी मैच में न्यूजीलैंड ए को 2.1 से हराया

आकलैंड : एस के उथप्पा के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हाकी टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर दूसरे मैच में आज न्यूजीलैंड ए को 2.1 से हराया. पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने काफी आक्रामक हाकी खेली. कल पहले मैच में मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम ने पांचवें मिनट […]
आकलैंड : एस के उथप्पा के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हाकी टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर दूसरे मैच में आज न्यूजीलैंड ए को 2.1 से हराया. पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने काफी आक्रामक हाकी खेली. कल पहले मैच में मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम ने पांचवें मिनट में ही पहला हमला बोला जब एस वी सुनील ने डी के भीतर निकिन थिमैया को गेंद सौंपी. थिमैया ने उथप्पा को पास दिया जिसने पहला गोल बोला. इसके बाद भारतीयों ने लगातार दबाव बनाये रखा.
दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका. तीसरे क्वार्टर में उथप्पा ने जबर्दस्त खेल दिखाते हुए अकेले दम पर सर्कल के भीतर गेंद ले जाकर गोल किया. भारत ने 34वें मिनट में हुए इस गोल के दम पर 2.0 से बढत बना ली. आखिरी क्वार्टर में न्यूजीलैंड ए को पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने इसे बचा लिया. न्यूजीलैंड ए के लिये 57वें मिनट में स्टीफन जेनेस ने गोल दागा. भारत अब छह अक्तूबर को न्यूजीलैंड से खेलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




