नीलामी में कम कीमत मिलने पर सुनील छेत्री ने कहा, पैसा मेरी प्राथमिकता नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2015 3:04 PM
मुंबई: हीरो इंडियन सुपर लीग खिलाड़ियों की पहली नीलामी में सुनील छेत्री को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी में होड़ नहीं लगी लेकिन इस स्टार खिलाड़ी ने कहा कि मुंबई सिटी एफसी से मिली एक करोड़ 20 लाख कीमत से वह निराश नहीं हैं क्योंकि पैसा उनकी प्राथमिकता नहीं था. भारतीय टीम के कप्तान और भारतीय […]
मुंबई: हीरो इंडियन सुपर लीग खिलाड़ियों की पहली नीलामी में सुनील छेत्री को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी में होड़ नहीं लगी लेकिन इस स्टार खिलाड़ी ने कहा कि मुंबई सिटी एफसी से मिली एक करोड़ 20 लाख कीमत से वह निराश नहीं हैं क्योंकि पैसा उनकी प्राथमिकता नहीं था.
लिंगदोह के लिए गोवा एफसी, केरला ब्लास्टर्स, नार्थ ईस्ट युनाइटेड, गत चैंपियन एटलेटिको डि कोलकाता, मुंबई एफसी और पुणे सिटी ने बोली लगायी थी जिसमें पुणे ने बाजी मारी. सिक्किम में जन्मे और दिल्ली में बसे छेत्री 87 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. यह पूछने पर कि क्या इस दाम से वह नाखुश हैं , उन्होंने कहा , मैं 13 साल से खेल रहा हूं और पैसा मेरी प्राथमिकता नहीं है. मैंने दुनिया भर में खेला है लेकिन मुंबई में नहीं. मुझे मुंबई में खेलने का बेताबी से इंतजार है.
वह देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है और मुझे हैरानी है कि वह हमें इतने कम दाम में मिल गया. मुंबई टीम के लिए छेत्री फ्रांस के पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्टार निकोलस अनेल्का के साथ खेलेंगे जो मारकी खिलाड़ी और मैनेजर हैं.छेत्री ने इस बारे में कहा , अनेल्का के साथ कौन नहीं खेलना चाहेगा. वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










