उतावलेपन के कारण मैच लगभग हाथ से निकल गया था : रानी रामपाल

एंटवर्प (बेल्जियम) : रानी रामपाल ने महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स के प्लेआफ मैच में आज यहां भारत को इटली पर जीत दिलाने और रियो ओलंपिक की उसकी उम्मीदें जीवंत रखने में अहम भूमिका निभायी लेकिन इस स्टार स्ट्राइकर ने कहा कि खिलाडियों को अपने उतावलेपन की आज भारी कीमत चुकानी पड़ सकती थी. भारत […]
एंटवर्प (बेल्जियम) : रानी रामपाल ने महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स के प्लेआफ मैच में आज यहां भारत को इटली पर जीत दिलाने और रियो ओलंपिक की उसकी उम्मीदें जीवंत रखने में अहम भूमिका निभायी लेकिन इस स्टार स्ट्राइकर ने कहा कि खिलाडियों को अपने उतावलेपन की आज भारी कीमत चुकानी पड़ सकती थी.
भारत ने इटली को शूटआउट में 5-4 से हराया. नियमित समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर थी. रानी ने पहले दूसरे हाफ में बराबरी का गोल दागा और फिर शूट आउट में दो बार गोल किया. उन्होंने कहा कि यदि टीम नियमित समय में गोल करने के कई मौके नहीं गंवाती तो फिर शूट आउट की नौबत ही नहीं आती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




