जर्मन पत्रिका के सवाल पर भड़के सेप ब्लाटर, कहा, मैं भ्रष्ट नहीं हूं

बर्लिन : फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था में चल रही जांच के बावजूद कहा कि वह भ्रष्टाचार के दोषी नहीं हैं. ब्लाटर ने जर्मन पत्रिका ‘बुंटे’ से किसी भी तरह के भ्रष्ट काम में लिप्त रहने से साफ इन्कार किया है. फीफा में भ्रष्टाचार के मामले में हालांकि स्विट्जरलैंड और […]
बर्लिन : फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था में चल रही जांच के बावजूद कहा कि वह भ्रष्टाचार के दोषी नहीं हैं. ब्लाटर ने जर्मन पत्रिका ‘बुंटे’ से किसी भी तरह के भ्रष्ट काम में लिप्त रहने से साफ इन्कार किया है. फीफा में भ्रष्टाचार के मामले में हालांकि स्विट्जरलैंड और अमेरिका अलग-अलग जांच कर रहे हैं. अगर कोई भी 79 वर्षीय ब्लाटर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाता है तो उनका जवाब स्पष्ट होता है.
ब्लाटर ने कहा, मैं जवाब दूंगा. आप जिस शब्द का उपयोग कर रहे हो क्या आप उसको समझते हो? जो भी मुझे पर भ्रष्ट होने का आरोप लगा रहा है पहले उसे इसको साबित करना चाहिए. कोई ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि मैं भ्रष्ट नहीं हूं. ब्लाटर ने दो जून को घोषणा की थी कि वह इस साल दिसंबर से लेकर मार्च 2016 के बीच होने वाली कांग्रेस की विशेष बैठक में फीफा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










