पेस-नेस्टर की जोड़ी विंबलडन के दूसरे दौर में, राजा-मार्टिन की जोड़ी बाहर

लंदन : लिएंडर पेस और कनाडा के उनके जोडीदार डेनियल नेस्टर ने आज यहां सीधे सेटों में जीत के साथ विंबलडन टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई लेकिन पूरव राजा और फ्रांस के उनके जोडीदार फैब्रिस मार्टिन को शिकस्त का सामना करना पडा. पेस और नेस्टर की 11वीं वरीय जोड़ी […]
लंदन : लिएंडर पेस और कनाडा के उनके जोडीदार डेनियल नेस्टर ने आज यहां सीधे सेटों में जीत के साथ विंबलडन टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई लेकिन पूरव राजा और फ्रांस के उनके जोडीदार फैब्रिस मार्टिन को शिकस्त का सामना करना पडा. पेस और नेस्टर की 11वीं वरीय जोड़ी ने विक्टर ट्रायकी और दुसान लाजोविच की जोड़ी को सीधे सेटों में एक घंटे और 42 मिनट में 6-3, 6-4, 7-5 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया.
पूरव और मार्टिन की जोडी को हालांकि 2012 की विंबलडन चैम्पियन जोड़ी जोनाथन मरे और फ्रेड्रिक नील्सन के खिलाफ चार सेट तक चले मुकाबले में 1-4, 4-6, 6-4, 6-7 से शिकस्त का सामना करना पडा. पेस और नेस्टर ने पहले सेट के तीसरे गेम में ही सर्विस गंवा दी लेकिन इस जोडी ने अगले ही गेम में विरोधी की सर्विस तोडकर वापसी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










