हॉकी वर्ल्ड लीग में भारतीय टीम को नीदरलैंड ने 7-0 से दी करारी शिकस्त

एंटवर्प: बेल्जियम के एंटवर्प में मंगलवार को हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स के क्वार्टरफाइनल में भारतीय महिला टीम को विश्व चैम्पियन नीदरलैंड ने 7-0 से करारी मात दी. खेल के शुरुआत से ही डच लड़कियों ने भारतीय टीम की रक्षापंक्ति को तितर-बितर करना शुरु कर दिया. काइया वान मासाकेर ने तीन पेनेल्टी कॉर्नर को गोल में […]
एंटवर्प: बेल्जियम के एंटवर्प में मंगलवार को हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स के क्वार्टरफाइनल में भारतीय महिला टीम को विश्व चैम्पियन नीदरलैंड ने 7-0 से करारी मात दी. खेल के शुरुआत से ही डच लड़कियों ने भारतीय टीम की रक्षापंक्ति को तितर-बितर करना शुरु कर दिया. काइया वान मासाकेर ने तीन पेनेल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया तो लिडेविज वालटन ने दो गोल दागे.
विश्व वरीयता क्रम में 13वें पायदान पर खड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम विश्व चैम्पियन और ओलंपिक चैम्पियन डच टीम को बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे सकी. खेल दूसरे मध्याह्न में भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ प्रयास किए लेकिन वे गेंद को गोलपोस्ट के भीतर नहीं भेज सकीं. अब सेमीफाइनल में नीदरलैंड का मुकाबला आस्ट्रेलिया से होगा. आस्ट्रेलिया ने इटली को 2-0 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




