अभिजीत गुप्ता ने राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतियोगिता जीती

Published at :30 Jun 2015 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
अभिजीत गुप्ता ने राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतियोगिता जीती

नयी दिल्ली : ग्रैंडमास्टर और पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन अभिजीत गुप्ता ने नौवें और अंतिम दौर में आज यहां अर्घ्यदीप दास से ड्रॉ खेलकर राष्ट्रमंडल शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया. गुप्ता ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए संभावित नौ में से आठ अंक जुटाए. उन्होंने चैम्पियनशिप में पहली सात बाजियां जीती और अंतिम दो बाजियां […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ग्रैंडमास्टर और पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन अभिजीत गुप्ता ने नौवें और अंतिम दौर में आज यहां अर्घ्यदीप दास से ड्रॉ खेलकर राष्ट्रमंडल शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया. गुप्ता ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए संभावित नौ में से आठ अंक जुटाए. उन्होंने चैम्पियनशिप में पहली सात बाजियां जीती और अंतिम दो बाजियां आसानी से ड्रॉ कराकर खिताब अपने नाम किया.

अर्घ्यदीप ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता जबकि अंतिम बाजी जीतकर एमआर ललित बाबू ने कांस्य पदक हासिल किया. महिला वर्ग में पदमिनी राउत, एस विजयलक्ष्मी और एस मीनाक्षी ने अपने मुकाबले जीतकर पदक अपने नाम किए. राउत ने स्वर्ण पदक जीता जबकि विजयलक्ष्मी को रजत और मीनाक्षी को कांस्य पदक मिला. विजयलक्ष्मी और मीनाक्षी दोनों ने प्रतियोगिता में अंतिम छह बाजियां जीती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola