ePaper

...जब टी-शर्ट उतार महिला प्रशंसक के पास पहुंचे नोवाक जोकोविच,देखें वीडियो

Updated at : 26 Jun 2015 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
...जब टी-शर्ट उतार महिला प्रशंसक के पास पहुंचे नोवाक जोकोविच,देखें वीडियो

विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ग्रासकोर्ट पर कुछ ऐसी शरारत की देखने वाले हैरान तो रह गये, लेकिन उन्हें मजा भी बहुत आया. सर्बिया के इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने ग्रासकोर्ट पर खेलते हुए कल शरारती अंदाज में दिखे और अपनी महिला प्रशंसकों को लुभाने के लिए उन्होंने खूबसूरत शरारतें कीं. […]

विज्ञापन

विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ग्रासकोर्ट पर कुछ ऐसी शरारत की देखने वाले हैरान तो रह गये, लेकिन उन्हें मजा भी बहुत आया. सर्बिया के इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने ग्रासकोर्ट पर खेलते हुए कल शरारती अंदाज में दिखे और अपनी महिला प्रशंसकों को लुभाने के लिए उन्होंने खूबसूरत शरारतें कीं.

हुआ यूं कि एक मैच के बाद जब वे ड्रिंक के लिए रूके तो महिला प्रशंसक शोर मचा रहीं थीं. तभी नोवाक जोकोविच ने अपनी टी-शर्ट उतारी और उसेहवा में लहराने लगे और फिर उसे एक महिला प्रशंसक की तरह उछाल दिया. उस शर्ट को कैच करने वाली महिला प्रशंसक इससे काफी उत्साहित हो गयीं, इसपर नोवाक ने और शरारत की और उन प्रशंसकों की तरफ इशारा किया वे दूसरे खिलाड़ी से शर्ट उतरवा लें.

बाद में जब नोवाक के विरोधी खिलाड़ी ने महिलाओं की मांग पर अपनी टी शर्ट उन्हें देदी और चुंबन भी दिया,तो नोवाक भी उस महिला प्रशंसक के पास पहुंचे जिसने उनका टी शर्ट पहन लिया था और उसे चुंबन दिया. नोवाक का यह शरारती रूप देख दर्शकों ने खूब मजा लिया. नोवाक ने अब तक आठ ग्रेड स्लेम जीते हैं और अभी विश्व के नंबर वन खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola