झारखंड के बुद्धदेव फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

रांची/गुमला : 2017 में होनेवाले फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल के लिए डे-बोर्डिग प्रशिक्षण केंद्र के फुटबॉलर बुद्धदेव उरांव का चयन भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम में किया गया है. बुद्धदेव संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला के आठवीं कक्षा के छात्र हैं. भारतीय टीम में 15 वर्षीय बुद्धदेव का चयन गोलकीपर के रूप में हुआ है. […]
रांची/गुमला : 2017 में होनेवाले फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल के लिए डे-बोर्डिग प्रशिक्षण केंद्र के फुटबॉलर बुद्धदेव उरांव का चयन भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम में किया गया है. बुद्धदेव संत इग्नासियुस हाई स्कूल गुमला के आठवीं कक्षा के छात्र हैं. भारतीय टीम में 15 वर्षीय बुद्धदेव का चयन गोलकीपर के रूप में हुआ है. गोवा में आयोजित ट्रायल के बाद बुद्धदेव का चयन किया गया है. ट्रायल में देश के विभिन्न राज्यों से 25 अंडर-15 फुटबॉलरों का आमंत्रित किया गया था. इनमें बुद्धदेव समेत पांच फुटबॉलर झारखंड के थे.
इससे पूर्व जर्मनी के कोच एडम ने बिरसा स्टेडियम रांची में आयोजित ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों में से बुद्धदेव समेत पांच फुटबॉलरों का चयन किया था. गोवा में इस चयन प्रक्रिया का यह अंतिम चरण था. बुद्धदेव अब 28 जून से गोवा में आयोजित भारतीय फुटबॉल टीम के कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे.
इस संबंध में बुद्धदेव के प्रशिक्षक मोहम्मद रिजवान ने बताया कि बुद्धदेव अब नेशनल फुटबॉल एकादमी गोवा में प्रशिक्षण लेगा. बुद्धदेव किसान का बेटा है और शुरू से खेल के प्रति उसका लगाव रहा है. इस का परिणाम है कि भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम में बुद्धदेव का चयन हुआ है.
संत इग्नासियुस स्कूल के प्राचार्य फादर इरेनसियुस मिंज ने कहा कि वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जो जरूरी दस्तावेज बनाने हैं, उसमें सहयोग किया जायेगा. ताकि बुद्धदेव भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










