फॉर्मूला वन रेसिंग को मिली मंजूरी

Published at :25 Sep 2013 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
फॉर्मूला वन रेसिंग को मिली मंजूरी

नोएडा : नोएडा स्थित बुद्धा अंतरराष्ट्रीय सर्किट में 25 से 27 अक्टूबर तक फार्मूला वन मोटर रेसिंग का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन ने मंगलवार को प्रतियोगिता की तैयारी बैठक की समीक्षा करते हुए दी. उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के […]

विज्ञापन

नोएडा : नोएडा स्थित बुद्धा अंतरराष्ट्रीय सर्किट में 25 से 27 अक्टूबर तक फार्मूला वन मोटर रेसिंग का आयोजन किया जाएगा. यह जानकारी प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन ने मंगलवार को प्रतियोगिता की तैयारी बैठक की समीक्षा करते हुए दी.

उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिये स्थानीय प्रशासन को सख्त हिदायत दी. रंजन ने रेसिंग सम्बन्धी सभी तैयारियों और सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और कहा कि यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय फलक पर पेश करने का सुनहरा मौका प्रदान करती है लिहाजा यह सूबे के लिये बहुत महत्वपूर्ण है.

उन्होंने बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट को ट्रैक एरिया, दर्शक दीर्घा, पैडाक और सर्किट से बाहर के इलाकों के तौर पर चार हिस्सों में बांटकर समुचित पुलिस बंदोबस्त करने के निर्देश भी दिये. रंजन ने कार्यक्रम में 25 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करने के साथ-साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 किलोमीटर लम्बा एंट्री रैम बनवाने के लिये 15 अक्टूबर तक का समय दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola