अजलान शाह कप में भारत की सफलता की कुंजी साबित होंगे गोलकीपर पी आर श्रीजेश
नयी दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान और गोलकीपर पी आर श्रीजेश का मानना है कि तेज रफ्तार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी गुरबाज सिंह इपोह में होने वाले 24वें सुल्तान अजलान शाह कप में भारत की सफलता की कुंजी साबित होंगे. श्रीजेश ने डिफेंस और फारवर्ड लाइन में खेल पाने की गुरबाज की […]
नयी दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान और गोलकीपर पी आर श्रीजेश का मानना है कि तेज रफ्तार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी गुरबाज सिंह इपोह में होने वाले 24वें सुल्तान अजलान शाह कप में भारत की सफलता की कुंजी साबित होंगे. श्रीजेश ने डिफेंस और फारवर्ड लाइन में खेल पाने की गुरबाज की काबिलियत की तारीफ की.
उन्होंने कहा , उसके खेल में मैच दर मैच निखार आ रहा है. हाल ही में हॉकी इंडिया लीग में उसे देखकर मैं हैरान रह गया. उसने जिस तरह से डिफेंस में खेला, वह काबिले तारीफ था. अपनी रफ्तार के कारण वह तेजी से आगे जाता है और डिफेंस में लौट भी आता है. भारतीय टीम पांच से 12 अप्रैल तक होने वाले टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कोरिया, कनाडा और मेजबान मलेशिया से खेलेगी. भारत को पहला मैच पांच अप्रैल को कोरिया से खेलना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










