ePaper

रीयाल मैड्रिड या फ्रांस के कोच बनना चाहते हैं जिदान

Updated at : 30 Mar 2015 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
रीयाल मैड्रिड या फ्रांस के कोच बनना चाहते हैं जिदान

पेरिस : महान फुटबॉलर जिनेदिन जिदान ने कहा है कि वे रीयाल मैड्रिड या फिर फ्रांस के कोच बनना चाहते हैं. रीयाल मैड्रिड की रिजर्व टीम कैस्टीला के साथ कोच की बारीकियां सीख रहे युवेंटस और रीयाल मैड्रिड के पूर्व स्टार जिदान ने फ्रांस के चैनल कैनल प्लस के साथ अपनी यह इच्छा साझा की. […]

विज्ञापन

पेरिस : महान फुटबॉलर जिनेदिन जिदान ने कहा है कि वे रीयाल मैड्रिड या फिर फ्रांस के कोच बनना चाहते हैं. रीयाल मैड्रिड की रिजर्व टीम कैस्टीला के साथ कोच की बारीकियां सीख रहे युवेंटस और रीयाल मैड्रिड के पूर्व स्टार जिदान ने फ्रांस के चैनल कैनल प्लस के साथ अपनी यह इच्छा साझा की.

क्या वह रीयाल का कोच बनेंगे यह पूछने पर जिदान ने कहा, हां, मैं ऐसा करना पसंद करुंगा. लेकिन उनके पास पहले ही कोच (कार्लो एंकेलोटी) है जो काफी अच्छा काम कर रहा है. उन्होंने कहा, अगर शीर्ष टीम की पेशकश की गई तो क्या मैं इसके लिए तैयार हूं? आप कभी तैयार नहीं होते लेकिन अगर ऐसा कुछ होता है तो मुझे हां कहना होगा.

फ्रांस के साथ 1998 में विश्व कप जीतने वाले जिदान ने कहा, मैं उस टीम का हिस्सा था और एक दिन कोच बनना अच्छा होगा. लेकिन फिलहाल उनके पास कोच (दिदिएर डेसचैंप्स) है जो शानदार काम कर रहा है. लेकिन हां मेरा यह लक्ष्य, इच्छा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola