बाइचुंग भूटिया ने महेंद्र सिंह धौनी को भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया
Updated at : 28 Feb 2015 3:56 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : राष्ट्रीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने महेंद्र सिंह धौनी को भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार देते हुए आज यहां कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज विश्व कप क्रिकेट के खिताब का बचाव करने में सफल रहेगा. भूटिया ने एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा, धौनी निश्चित रूप से भारत के सर्वश्रेष्ठ […]
विज्ञापन
कोलकाता : राष्ट्रीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने महेंद्र सिंह धौनी को भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार देते हुए आज यहां कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज विश्व कप क्रिकेट के खिताब का बचाव करने में सफल रहेगा.
भूटिया ने एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा, धौनी निश्चित रूप से भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक है. मुझे विश्वास है कि वह इस बार भी विश्व कप जीतने में सफल रहेगा. उन्होंने कहा, हमने टी20 और 50 ओवर का विश्व कप धोनी के नेतृत्व में जीता है. उम्मीद है कि वह फिर से ऐसा करेगा. जब आप अच्छी शुरुआत करते हो तो अंत भी अच्छा करते हो. निश्चित तौर भारत खिताब का प्रबल दावेदार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




