दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप: पहले दौर में बाहर हुई पेस और क्लासेन की जोड़ी
दुबई : भारत के लिएंडर पेस और दक्षिण अफ्रीका के उनके जोडीदार रावेन क्लासेन की जोड़ी दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप के युगल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गयी. पेस और क्लासेन की जोडी को ब्रिटेन के जेमी मर्रे और ऑस्ट्रेलिया के जान पीयर्स से संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-2, 4-6, 8-10 से हार का […]
दुबई : भारत के लिएंडर पेस और दक्षिण अफ्रीका के उनके जोडीदार रावेन क्लासेन की जोड़ी दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप के युगल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गयी. पेस और क्लासेन की जोडी को ब्रिटेन के जेमी मर्रे और ऑस्ट्रेलिया के जान पीयर्स से संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-2, 4-6, 8-10 से हार का सामना करना पडा. मर्रे और पीयर्स क्वार्टर फाइनल में रोहन बोपन्ना और डेनियल नेस्टर की चौथी वरीय जोडी से भिडेंगे.
इस बीच एकल में ब्रिटेन के तीसरी वरीय एंडी मर्रे क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के 18 वर्षीय बोर्ना कोरिच से 6-1, 6-3 से हारकर बाहर हो गये. कोरिच ने किसी भी समय मर्रे को ब्रेक प्वाइंट का मौका नहीं दिया. वह एटीपी टूर्नामेंट में दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










