दुबई ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा

दुबई : भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा ने अपने-अपने जोडीदारों के साथ क्रमश: दुबई ओपन और कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. बोपन्ना और कनाडा के उनके जोडीदार डेनियल नेस्टर को दुबई टेनिस चैंपियनशिप के पहले दौर में जीत दर्ज करने में किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी. इस […]
दुबई : भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा ने अपने-अपने जोडीदारों के साथ क्रमश: दुबई ओपन और कतर ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.
बोपन्ना और कनाडा के उनके जोडीदार डेनियल नेस्टर को दुबई टेनिस चैंपियनशिप के पहले दौर में जीत दर्ज करने में किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी. इस चौथी वरीयता प्राप्त जोडी ने पहले दौर में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले नोवाक जोकोविच और डेजरे लास्को की जोडी को 6-2, 7-5 से सीधे सेटों में हराया.
बोपन्ना और नेस्टर अगले दौर में लिएंडर पेस और रावेन क्लासेन की जोड़ी से भिड सकते हैं. पेस और क्लासेन को पहले दौर के मैच में जेमी मर्रे और जान पीयर्स से भिडना है.
उधर दोहा में खेले जा रहे कतर ओपन में सानिया और चीनी ताइपै की सु वेई सीह को भी पहले दौर की बाधा पार करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. उन्होंने अनाबेल मेडिना गारिगेज और अरांत्सा पैरा सैटोंजा की जोडी को 6-2, 6-1 से पराजित किया.
सानिया और सु वेई का अगला मुकाबला जूलिया जार्ज और अना लेना ग्रूनफेल्ड तथा मिशेला क्राइसेक और बारबोरा जालावोवा स्टरीकोवा के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




