हॉकी इंडिया लीग : आखिरी लीग मैच में आज पंजाब वारियर्स का सामना दबंग मुंबई से

Updated:
विज्ञापन

मोहाली : सेमीफाइनल में जगह बना चुकी जेपी पंजाब वारियर्स हीरो हॉकी इंडिया लीग के अपने आखिरी लीग मैच में आज सबसे नीचे काबिज दबंग मुंबई से खेलेगी जिसके लिये यह बस प्रतिष्ठा का मुकाबला है. दोनों टीमों का सामना पहले मुंबई में हो चुका है जो 3-3 से ड्रॉ रहा था. लीग में अब […]

विज्ञापन

मोहाली : सेमीफाइनल में जगह बना चुकी जेपी पंजाब वारियर्स हीरो हॉकी इंडिया लीग के अपने आखिरी लीग मैच में आज सबसे नीचे काबिज दबंग मुंबई से खेलेगी जिसके लिये यह बस प्रतिष्ठा का मुकाबला है. दोनों टीमों का सामना पहले मुंबई में हो चुका है जो 3-3 से ड्रॉ रहा था.

लीग में अब तक प्रभावी प्रदर्शन करने वाली पंजाब की टीम खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक है. उसके 30 अंक हो चुके हैं और कल का मैच जीतने पर पांच अंक बढ जायेंगे. दूसरी ओर मुंबई के एकमात्र जीत के साथ सिर्फ 14 अंक है. अब उसका इरादा टूर्नामेंट से जीत के साथ विदा लेने का होगा. पंजाब के मुख्य कोच बैरी डांसर ने कहा कि औपचारिकता का मुकाबला होने के बावजूद वह चाहते हैं कि उनकी टीम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola