राय, वर्मा ने राष्ट्रीय रैकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट जीता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हैदराबाद : एशियाई खेलों के पदक विजेता तरुणदीप राय और अभिषेक वर्मा ने टाटा राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में सीनियर पुरुष वर्ग में क्रमश: रिकर्व और कंपाउंड खिताब जीत लिये. सीनियर महिला वर्ग में लक्ष्मी रानी माझी ने खिताब जीता जबकि ओलंपियन दीपिका कुमारी दूसरे स्थान पर रही. पूर्वाषा सुधीर शेंडे कंपाउंड वर्ग में विजेता […]
विज्ञापन
हैदराबाद : एशियाई खेलों के पदक विजेता तरुणदीप राय और अभिषेक वर्मा ने टाटा राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में सीनियर पुरुष वर्ग में क्रमश: रिकर्व और कंपाउंड खिताब जीत लिये.
सीनियर महिला वर्ग में लक्ष्मी रानी माझी ने खिताब जीता जबकि ओलंपियन दीपिका कुमारी दूसरे स्थान पर रही. पूर्वाषा सुधीर शेंडे कंपाउंड वर्ग में विजेता रही और नमिता सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया.
सीनियर पुरुष रिकर्व में गुरुचरण बेसरा दूसरे स्थान पर रही जबकि कंपाउंड वर्ग में रजत चौहान दूसरे स्थान पर रहे. महिला सीनियर रिकर्व वर्ग में बोंबायला देवी तीसरे स्थान पर रही जबकि कंपाउंड वर्ग में पी लिली चानू तीसरे स्थान पर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










