35वां नेशनल गेम : खिलाड़ियों को भा रहा है केरल का खेल गांव

तिरुवनंतपुरम : 35वें नेशनल गेम के लिए तैयार किया गया खेल गांव देश भर के खिलाड़ियों को खूब पसंद आ रहा है जिसमें केरल की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीकों और खिलाड़ियों का स्वागत करते सद्भावना दूत सचिन तेंदुलकर के आदमकद पोस्टरों से घिरे कई झोपड़ीनुमा खूबसूरत घर बने हुए हैं.शहर से लगभग 20 किमी दूर […]
तिरुवनंतपुरम : 35वें नेशनल गेम के लिए तैयार किया गया खेल गांव देश भर के खिलाड़ियों को खूब पसंद आ रहा है जिसमें केरल की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीकों और खिलाड़ियों का स्वागत करते सद्भावना दूत सचिन तेंदुलकर के आदमकद पोस्टरों से घिरे कई झोपड़ीनुमा खूबसूरत घर बने हुए हैं.शहर से लगभग 20 किमी दूर मेनामकुलम में स्थित खेल गांव में लगभग सभी तरह की सुविधाएं हैं. इनमें बैंक, फिटनेस केंद्र, फूड कोर्ट के आलवा कॉफी पार्लर, आयुर्वेदिक केंद्र और मनोरंजन केंद्र हैं. इसमें कचरा प्रबंधन की शानदार प्रणाली भी है.
मैंने पहली बार उन खेलों में भाग लिया था जिनकी मेजबानी मेरे गृहराज्य ने की थी. वहां भी खेल गांव अच्छा था लेकिन यहां की सुविधाएं बेहतर हैं. मोराम्मे की तरह कई अन्य खिलाड़ियों ने भी खेल गांव की प्रशंसा की. बीस एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले खेल गांव को तैयार करने में 60 करोड़ रुपये की लागत आयी. इसमें 5000 से अधिक खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




