35वां राष्ट्रीय खेल : शूटर विजय के नाम रहा तीसरा दिन, डबल गोल्ड पर कब्जा
तिरुवनन्तपुरम : ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय कुमार ने 35वें राष्ट्रीय खेलों के तीसरे दिन आज यहां दो स्वर्ण पदक जीते जबकि तैराकी में मीट रिकार्ड टूटने का सिलसिला जारी रहा. हरियाणा कल दूसरे स्थान पर खिसक गया था लेकिन आज वह फिर से शीर्ष पर काबिज होने में सफल रहा. उसके नाम पर अब […]
तिरुवनन्तपुरम : ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय कुमार ने 35वें राष्ट्रीय खेलों के तीसरे दिन आज यहां दो स्वर्ण पदक जीते जबकि तैराकी में मीट रिकार्ड टूटने का सिलसिला जारी रहा. हरियाणा कल दूसरे स्थान पर खिसक गया था लेकिन आज वह फिर से शीर्ष पर काबिज होने में सफल रहा. उसके नाम पर अब 20 स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 20 पदक दर्ज हैं. सेना खेल संवर्धन बोर्ड (एसएससीबी) 12 स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य (कुल 20 पदक) के साथ दूसरे और महाराष्ट्र सात स्वर्ण, 11 रजत और तीन कांस्य पदक (कुल 21) लेकर तीसरे स्थान पर है.
पिछले एशियाई खेलों में टीम रजत पदक जीतने वाले विजय ने शानदार फार्म दिखायी. सेना के इस निशानेबाज ने पुरुषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत और टीम दोनों में स्वर्ण पदक जीता. विजय ने व्यक्तिगत स्पर्धा में 583 अंक बनाये. इसके बाद सेना टीम स्पर्धा में 1733 अंक लेकर शीर्ष पर रही. हिमाचल प्रदेश के अनुभवी समरेश जंग (576) और सेना के पेम्बा तमांग को व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमश: रजत और कांस्य पदक से संतोष करना पडा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










