जोकोविच और सेरेना आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2015 6:53 PM
मेलबर्न : नोवाक जोकोविच और सेरेना विलियम्स ने अपनी शीर्ष वरीयताओं को सही साबित किया जब ये दोनों दुनिया के नंबर एक खिलाडी आस्ट्रेलियाई ओपन में क्रमश: पुरुष एकल और महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे. जोकोविच ने कनाडा के आठवें वरीय मिलोस राओनिक को सिर्फ दो घंटे में सीधे सेटों में […]
मेलबर्न : नोवाक जोकोविच और सेरेना विलियम्स ने अपनी शीर्ष वरीयताओं को सही साबित किया जब ये दोनों दुनिया के नंबर एक खिलाडी आस्ट्रेलियाई ओपन में क्रमश: पुरुष एकल और महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे. जोकोविच ने कनाडा के आठवें वरीय मिलोस राओनिक को सिर्फ दो घंटे में सीधे सेटों में 7-6, 6-4, 6-2 से बाहर का रास्ता दिखाया. फाइनल में जगह बनाने के लिए जोकोविच को अब गत चैम्पियन स्टेनिसलास वावरिंका की चुनौती का सामना करना है.
वावरिंका ने क्वार्टर फाइनल में जापान के स्टार केई निशिकोरी की चुनौती को 6-3, 6-4, 7-6 से तोडा लेकिन जीत दर्ज करने से पहले वह पांच मैच प्वाइंट भुनाने में नाकाम रहे. वावरिंका के खिलाफ सेमीफाइनल के संदर्भ में जोकोविच ने कहा, ‘मैं स्टेन की चुनौती के लिए तैयार हूं.’ मेलबर्न में पांचवां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के लिए चुनौती पेश कर रहे जोकोविच ने कहा, ‘आज मैंने अपने स्तर को बेहतर किया और संभवत: टूर्नामेंट का अपना सर्वश्रेष्ठ मुकाबला खेला जिससे मेरा मनोबल बढा है.’
दूसरी तरफ सेरेना ने 15 ऐस की मदद से 11वीं वरीय डोमीनिका सिबुल्कोवा को सिर्फ एक घंटे से कुछ अधिक समय में 6-2, 6-2 से हराया और 26वीं बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनायी. सेरेना ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लग रहा है कि मैं अच्छा खेली. उसके स्तर की खिलाडी से खेलते हुए मुझे पता था कि मुझे काफी अच्छी खेलने की जरुरत है या फिर मुझे घर जाना होगा.’
सेरेना को अब सेमीफाइनल में हम वतन अमेरिका की मेडिसन की का सामना करना है और उनके पास अपनी बहन वीनस की हार का बदला लेने का मौका होगा जिन्हें क्वार्टर फाइनल में मेडिसन ने हराया. उन्नीस बरस की गैर वरीय मेडिसन ने वीनस को कडे मुकाबले में 6-3, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी. इसके साथ ही मेडिसन ने विंबलडन 2000 के बाद किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में इन दोनों बहनों की भिडंत की संभावना को भी खत्म कर दिया.
इस हार के बावजूद वीनस के रैंकिंग में 11वें स्थान तक पहुंचने की संभावना है. उन्होंने वर्ष 2010 के बाद ग्रैंडस्लैम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है जबकि इससे पहले उन्होंने आकलैंड क्लासिक टूर्नामेंट भी जीता था. इस बीच सेरेना की चिर प्रतिद्वंद्वी मारिया शारापोवा भी मंगलवार को सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही जहां उनका सामना गुरुवार को रूस की हमवतन एकाटेरिना मकारोवा से होगा. पुरुष एकल में दूसरा सेमीफाइनल एंडी मरे और टामस बर्डीच के बीच खेला जाएगा. इन दोनों ने कल सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










