आस्ट्रेलियाई ओपन : सेमीफाइनल में सेरेना अंदर, विनस विलियम्स बाहर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मेलबर्न: पिछले साल फाइनल खेलने वाली डोमिनिका सिबुलकोवा को हराकर सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. इसमें उनका सामना अमेरिका की ही मेडिसन कीस से होगा. सेमिफाइनल में प्रवेश नहीं कर पायी विनस विलियम्स अब सेरेना से सेमीफाइनल में नही भिड़ पायेंगी. स्लोवाकिया की सिबुलकोवा के खिलाफ बेहतरीन फार्म का […]
विज्ञापन
मेलबर्न: पिछले साल फाइनल खेलने वाली डोमिनिका सिबुलकोवा को हराकर सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. इसमें उनका सामना अमेरिका की ही मेडिसन कीस से होगा. सेमिफाइनल में प्रवेश नहीं कर पायी विनस विलियम्स अब सेरेना से सेमीफाइनल में नही भिड़ पायेंगी. स्लोवाकिया की सिबुलकोवा के खिलाफ बेहतरीन फार्म का प्रदर्शन करते हुए सेरेना ने 15 ऐस लगाए थे. उसने 11वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को सिर्फ एक घंटे में 6:2, 6:2 से हराकर 26वीं बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
रूस की ही मारिया शारापोवा भी कल सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं जहां वह अपने ही देश की एकातेरिना माकारोवा के साथ खेलेंगी. मात्र उन्नीस वर्ष की ‘जाइंट किलर’ कीस ने वीनस विलियम्स को 6:3, 4:6, 6:4 से हराया था.
पुरुष वर्ग में एंडी र्मेरे और थामस बर्डीच पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं जिन्होंने क्रमश: निक किर्गीयोस और रफेल नडाल को हराया. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना क्वार्टर फाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिच से होगा. वहीं गत चैम्पियन स्विटजरलैंड के स्टान वावरिंका की टक्कर पांचवीं वरीयता प्राप्त जापान के केइ निशिकोरि से होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










