ऑस्ट्रेलियन ओपन : मिक्सड डबल्स से बाहर हुए भारत के महेश भूपति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मेलबर्न : महेश भूपति ऑस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल वर्ग में भी पहले दौर में हारकर बाहर हो गये जबकि भारतीय जूनियर खिलाड़ियों ने जीत के साथ आगाज किया.भूपति और ऑस्ट्रेलिया की जरमिला जी की जोड़ी को पहले दौर में चीनी ताइपै के हाओ चिंग चान और ब्रिटेन के जैमी मर्रे ने एक घंटे 40 मिनट […]
विज्ञापन
मेलबर्न : महेश भूपति ऑस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल वर्ग में भी पहले दौर में हारकर बाहर हो गये जबकि भारतीय जूनियर खिलाड़ियों ने जीत के साथ आगाज किया.भूपति और ऑस्ट्रेलिया की जरमिला जी की जोड़ी को पहले दौर में चीनी ताइपै के हाओ चिंग चान और ब्रिटेन के जैमी मर्रे ने एक घंटे 40 मिनट तक चले मुकाबले में 4 – 6, 7 – 6, 10 – 8 से हराया.
भूपति और जरमिला ने शुरुआत अच्छी करके पहला सेट 29 मिनट में जीत लिया. उन्होंने चार ब्रेक प्वाइंट भी बचाये लेकिन चान और मर्रे ने दूसरे से में वापसी करके पांच ब्रेक प्वाइंट बचाये और मुकाबले को टाइब्रेकर तक खींचा.सुपर टाइब्रेकर में भूपति और उनकी जोड़ीदार ने कई सहज गलतियां और डबल फाल्ट किये जिससे चान और मर्रे ने जीत दर्ज कर ली.
जूनियर वर्ग में प्रांजला यादलापल्ली ने दक्षिण अफ्रीका की कैटी पोलुटा को 6 – 4, 6 – 3 से हराकर लड़कियों के एकल वर्ग में प्रवेश किया.लड़कों में सुमित नगाल ने अमेरिका के माइकल ममोह को 6 – 2, 4 – 6, 6 – 4 से हराया. लड़कियों के एक अन्य एकल मुकाबले में ओजस्विनी सिंह अमेरिका की ओलिविया हागेर से 6 – 0, 4 – 6, 1 – 6 से हार गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










