रांची रेज को कलिंगा लांसर्स ने 6-3 से हराया

भुवनेश्वर : मेजबान कलिंगा लांसर्स ने इस साल के हॉकी इंडिया लीग की शानदार शुरुआत करते हुए आज यहां उदघाटन मैच में रांची रेज को 6-3 से हराया. कलिंगा स्टेडियम में लांसर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया और पांच मैदानी गोल किये. पिछले साल लांसर्स ने हॉकी लीग में पदार्पण किया था और तब वह आखिरी […]
भुवनेश्वर : मेजबान कलिंगा लांसर्स ने इस साल के हॉकी इंडिया लीग की शानदार शुरुआत करते हुए आज यहां उदघाटन मैच में रांची रेज को 6-3 से हराया. कलिंगा स्टेडियम में लांसर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया और पांच मैदानी गोल किये. पिछले साल लांसर्स ने हॉकी लीग में पदार्पण किया था और तब वह आखिरी स्थान पर रहा था.
विजेता टीम की तरफ से लुकास विल्ला (तीसरे मिनट), रेयान आर्चीबाल्ड (17वें), कप्तान विक्रम कांत (18वें), गुरजिंदर सिंह (37वें) मनदीप एंतिल (58वें) और मोहम्मद आमिर खान (60वें मिनट) ने गोल किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




