विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर साइना नेहवाल, सिंधु शीर्ष दस में

नयी दिल्ली : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पी वी सिंधु बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में क्रमश: तीसरे और नौवें स्थान पर पहुंच गयी लेकिन के श्रीकांत पांचवें नंबर पर खिसक गये. अभी लखनऊ में सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग ले रही साइना एक पायदान उपर तीसरे स्थान पर पहुंची […]
नयी दिल्ली : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पी वी सिंधु बीडब्ल्यूएफ की ताजा विश्व रैंकिंग में क्रमश: तीसरे और नौवें स्थान पर पहुंच गयी लेकिन के श्रीकांत पांचवें नंबर पर खिसक गये. अभी लखनऊ में सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग ले रही साइना एक पायदान उपर तीसरे स्थान पर पहुंची हैं. वह चीन की ली झुएरेई और शिजियान वांग के बाद तीसरे स्थान पर है.
सिंधु फिर से शीर्ष दस में शामिल हो गयी हैं. उन्होंने दो पायदान उपर चढकर नौवां स्थान हासिल किया है. श्रीकांत हालांकि एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गये. अन्य भारतीयों में पारुपल्ली कश्यप और एच एस प्रणय क्रमश: एक और दो पायदान के सुधार के साथ 15वें और 18वें स्थान पर पहुंच गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




