ePaper

ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में अना इवानोविच को लुसी ने दी शिकस्त

Updated at : 19 Jan 2015 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में अना इवानोविच को लुसी ने दी शिकस्त

मेलबर्न : विश्व में पांचवें नंबर की खिलाड़ी अना इवानोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले चरण में ही करारा झटका लगा है. उन्हें लुसी हरदेका नाम की खिलाड़ी ने पहले ही राउंड में हरा दिया है. पहले सेट को अना ने मात्र 21 मिनट में आसानी से 1-6 से जीत लिया, लेकिन उसके बाद लूसी […]

विज्ञापन

मेलबर्न : विश्व में पांचवें नंबर की खिलाड़ी अना इवानोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले चरण में ही करारा झटका लगा है. उन्हें लुसी हरदेका नाम की खिलाड़ी ने पहले ही राउंड में हरा दिया है. पहले सेट को अना ने मात्र 21 मिनट में आसानी से 1-6 से जीत लिया, लेकिन उसके बाद लूसी ने अना को कड़ी टक्कर दी और मैच 1-6,6-3,6-2 से जीत लिया.

हार के बाद अना ने कहा यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था, मेरे लिए यह बहुत ही दुखद घटना है. उन्होंने कहा कि पूरे मैच में मुझे ऐसा लगा, जैसे मैं यहां पर हूं ही नहीं, मैंने लय को पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पायी. अंतिम सेट में मैंने महसूस किया कि लुसी हरदेका ने अपने स्तर को काफी ऊंचा कर लिया था. अना ने बताया कि अपनी सर्विस को लेकर भी मैं चिंतिंत हूं, वह दमदार नहीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola