ePaper

शीर्ष पांच में शामिल हुईं सानिया मिर्जा

Updated at : 18 Jan 2015 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
शीर्ष पांच में शामिल हुईं सानिया मिर्जा

नयी दिल्ली : सानिया मिर्जा ने दुनिया की नंबर एक भारतीय बनने की तरफ मजबूती से कदम बढाते हुए आज फिर से अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग हासिल की. सानिया ने सिडनी में अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ डब्ल्यूटीए एपिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था जिससे वह आगे बढने में सफल रही.सानिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सानिया मिर्जा ने दुनिया की नंबर एक भारतीय बनने की तरफ मजबूती से कदम बढाते हुए आज फिर से अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग हासिल की.

सानिया ने सिडनी में अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ डब्ल्यूटीए एपिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था जिससे वह आगे बढने में सफल रही.सानिया ने इस खिताबी जीत से 470 अंक हासिल किये थे. वह युगल की अपनी जोडीदार सु वेई सीह को पीछे छोडने में सफल रही.सानिया पिछले साल जुलाई में भी शीर्ष पांच में शामिल हुई थी.
सानिया के लिये 2014 का सत्र शानदार रहा और उन्होंने नये सत्र में भी बेहतरीन शुरुआत की.वह ब्रिस्बेन में खेली गयी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में जगह पहुंची और फिर सिडनी में भी खिताब जीता.
सानिया ने मेलबर्न से कहा, ‘‘शीर्ष पांच में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा है और इस सप्ताह फिर से अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचना शानदार है. यदि मैं चोटों से दूर रही तो मुझे लगता है कि आगामी महीनों में मैं और आगे बढ सकती हूं.’’ सोमवार से सानिया आस्ट्रेलियाई ओपन में खेलेंगी जहां उन्हें और सु वेई को दूसरी वरीयता दी गयी है.
वे अर्जेंटीना की मारिया इरिगोएन और स्विट्जरलैंड की रोमिना ओपरैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. सानिया पहले दौर में जीत दर्ज करने पर अगले दौर में अपने पिछले साल की जोडीदार कारा ब्लैक से भिड सकती हैं. जिम्बाब्वे की ब्लैक ने इस बार चीन की सेसाई च्यांग के साथ जोडी बनायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola