ठाणे में होगी ऐमेच्योर बॉडी बिल्डिंग व कबड्डी चैंपियनशिप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ठाणे : पुरुषों के 63वें राष्ट्रीय ऐमेच्योर बॉडी बिल्डिंग और राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप का यहां 23 से 26 जनवरी के बीच आयोजन किया जायेगा. आयोजकों द्वारा जारी की गयी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि खाइगांव के मफतलाल मैदान में आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में बारह टीमें हिस्सा लेंगी जबकि एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग […]
विज्ञापन
ठाणे : पुरुषों के 63वें राष्ट्रीय ऐमेच्योर बॉडी बिल्डिंग और राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप का यहां 23 से 26 जनवरी के बीच आयोजन किया जायेगा.
आयोजकों द्वारा जारी की गयी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि खाइगांव के मफतलाल मैदान में आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में बारह टीमें हिस्सा लेंगी जबकि एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में देश भर की 14 टीमें हिस्सा लेंगी.
दोनों प्रतियोगिताओं में 11 लाख की नकद पुरस्कार राशि दी जायेगी.कबड्डी प्रतियोगिता में एयर इंडिया, बीपीसीएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मध्य रेलवे, महाराष्ट्र पुलिस, मुंबई पुलिस, सेंट्रल बैंक, जतिनकुमार कंपनी, ठाणे पुलिस, कल्याण-डोम्बिवाली नगर निगम और नवी मुंबई पुलिस हिस्सा लेगी.
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ, ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड, पश्चिम बंगाल, असम, तेलंगाना, ओडिशा और महाराष्ट्र की टीमें हिस्सा लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










