भारत ने तीरंदाजी विश्व कप में कांस्य पदक जीता

Published at :21 Jul 2013 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने तीरंदाजी विश्व कप में कांस्य पदक जीता

कोलकाता: भारत ने कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर कोलंबिया के मेडेलिन में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन में अपना खाता खोला. यहां मिली जानकारी के मुताबिक रजत चौहान, संदीप कुमार और रतन सिंह खुराइजम ने मेजबान टीम की कड़ी चुनौती से उबरते हुए कल यहां कांस्य पदक के मुकाबले में […]

विज्ञापन

कोलकाता: भारत ने कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर कोलंबिया के मेडेलिन में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप चरण तीन में अपना खाता खोला. यहां मिली जानकारी के मुताबिक रजत चौहान, संदीप कुमार और रतन सिंह खुराइजम ने मेजबान टीम की कड़ी चुनौती से उबरते हुए कल यहां कांस्य पदक के मुकाबले में 215210 से जीत दर्ज की.

दीपिका कुमारी, लैशराम बोम्बायला देवी और रिमिल बिरुली की तिकड़ी महिला रिकर्व टीम स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में आज चीन की शीर्ष वरीय जोड़ी से भिड़ेगी.भारत के पास पदक जीतने का एक और मौका होगा जब रिकर्व मिश्रित टीम के कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में अतनु दास और दीपिका की जोड़ी मैक्सिको की जोड़ी से भिड़ेगी.


कंपाउंड
पुरुष टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले में तेज हवा के कारण मुश्किल हालात के बीच भारतीय तिकड़ी ने जुआन कालरेस करासक्विला, कैमिलो आंद्रेस कारडोना और जोस कालरेस ओसपिना की स्थानीय टीम को हराया.


भारतीय
टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले चरण के बाद कोलंबिया की टीम पर 5250 की बढ़त बनाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola