फेडरिको ने फेडरर को हराकर उलटफेर किया

हैम्बर्ग: अर्जेंटीना के क्वालीफायर फेडरिको डेलबोनिस ने आज यहां हैम्बर्ग टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 17 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता रोजर फेडरर को हराकर उलटफेर किया. दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी फेडरर की इस तरह यह एक और उलटफेर भरी हार है, उन्हें एक महीने पहले विम्बलडन ग्रैंडस्लैम के दूसरे राउंड में यूक्रेन के […]
हैम्बर्ग: अर्जेंटीना के क्वालीफायर फेडरिको डेलबोनिस ने आज यहां हैम्बर्ग टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 17 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता रोजर फेडरर को हराकर उलटफेर किया.
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी फेडरर की इस तरह यह एक और उलटफेर भरी हार है, उन्हें एक महीने पहले विम्बलडन ग्रैंडस्लैम के दूसरे राउंड में यूक्रेन के 116वें नंबर के सरगी स्टाखोवस्की से हार का मुंह देखना पड़ा था.
बाईस वर्षीय डेलबोनिस ने पांचवीं रैंकिंग पर काबिज 31 वर्षीय फेडरर को 7.6 (9.7), 7. 6 (7.4) से पराजित किया. अब रविवार को होने वाले फाइनल में इटली के 12वें वरीय फैबियो फोगनिनी से भिड़ेंगे जिन्होंने स्पेन के निकोलस एलमाग्रो को 6 . 4 , 7 . 6 से हराकर लगातार दूसरे फाइनल में प्रवेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










