सिन्हा की सलाह महत्वपूर्ण मार्गदर्शन है :भाजपा

नयी दिल्ली: राजनीतिक बहस को धर्मनिरपेक्षता बनाम साम्प्रदायिकता बनाने के कांग्रेस के जाल में नहीं फंसने की पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा की सलाह को सही बताते हुए पार्टी ने आज कहा कि उन्होंने ऐसा कह कर ‘मार्ग दर्शन’ करने का काम किया है. पार्टी के प्रवक्ता अभिमन्यु ने यहां कहा, ‘‘सिन्हा जी पार्टी […]
नयी दिल्ली: राजनीतिक बहस को धर्मनिरपेक्षता बनाम साम्प्रदायिकता बनाने के कांग्रेस के जाल में नहीं फंसने की पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा की सलाह को सही बताते हुए पार्टी ने आज कहा कि उन्होंने ऐसा कह कर ‘मार्ग दर्शन’ करने का काम किया है.
पार्टी के प्रवक्ता अभिमन्यु ने यहां कहा, ‘‘सिन्हा जी पार्टी के महत्वपूर्ण नेता हैं. उनकी सलाह का यही आशय है कि राजनीतिक संवाद का स्तर बना रहे और वह सुशासन तथा विकास के मुद्दे से नहीं भटके. वह वरिष्ठ राजनेता हैं और उन्होंने ऐसी सलाह देकर पार्टी को मार्गदर्शन करने का काम किया है.’’ उल्लेखनीय है कि सिन्हा ने ‘‘बुर्का’’ और ‘‘पपी’’ जैसी नरेन्द्र मोदी की टिप्पणियों से धर्मनिरपेक्षता बनाम साम्प्रदायिकता मुद्दे पर छिड़ी बहस के बीच कहा कि ऐसा होने से चुनाव में कांग्रेस को जवाबदेह बनाने वाले आर्थिक बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे वास्तविक मुद्दे भटक जाएंगे.
एक लेख में सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस को बहस को उसकी शर्तो पर जाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए. आर्थिक संकट, मंहगाई, कुशासन और भ्रष्टाचार को उन्होंने बहस के वास्तविक मुद्दे बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










